घास काटते समय पैर फिसलने से खाई में गिरकर महिला की मौत

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तेफना गांव के जंगल में घास काटते समय पैर फिसलने से एक महिला करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार रविवार को तेफना गांव निवासी 45 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी दरवान सिंह जंगल में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से नीचे खाई में जा गिरी। ग्रामीणों जब तक महिला को रेस्क्यू करने पहुंचे तब तक गंभीर चोंटे लगने के कारण महिला की मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Mon Sep 14 , 2026
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से संबंधित प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष संस्थान के प्रस्तावित स्वरूप एवं विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!