कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा को मेयर सौरभ थपलियाल ने किया सम्मानित

देहरादून : कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो 2026 में महिला जूडो के 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश एवं उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाली देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा को देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने उनके गोरखपुर शाह नगर देहरादून स्थित आवास में पहुंचकर सम्मानित किया, मौके पर उनके परिजन एवं पार्षद देवेंद्र गैरोला जी ,आशीष यादव जी उपस्थित रहे।

उन्नति शर्मा ने कांस्य पदक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया

इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल ने उन्नति शर्मा को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि उन्नति शर्मा की सफलता ने न केवल देहरादून, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाया है।

महापौर ने कहा कि उन्नति शर्मा की यह उपलब्धि प्रदेश की युवा बेटियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है, उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्नति आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करें।

“देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा देहरादून गौरवान्वित है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार

Mon Aug 10 , 2026
अब तक 1.93 लाख से अधिक कांवड़ यात्रियों को मिली चिकित्सा सुविधा, पहली बार पांच मेडिकल मोबाइल यूनिट भी तैनात हरिद्वार : पवित्र कांवड़ यात्रा में आने वाले शिवभक्तों के स्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!