हरिद्वार : राम घाट एवं कश्यप घाट पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

  • तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में निरंतर चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान
  • जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छ अभियान
  • आज स्वच्छता अभियान में आपदा प्रबंधन,आदर्श सेवा समिति,डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स एवं गंगा सभा के प्रतिनिधियों के सयुक्त तत्वाधान में चलाया गया स्वच्छ अभियान
हरिद्वार : तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में निरंतर चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि तीर्थ हरिद्वार को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए तथा तीर्थ नगरी हरिद्वार में गंगा स्नान एवं चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, आज स्वच्छता अभियान राम घाट एवं कश्यप घाट क्षेत्रांतर्गत व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें आपदा प्रबंधन,आदर्श सेवा समिति, नगर निगम,डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स एवं गंगा सभा के प्रतिनिधियों नगर निगम के सयुक्त तत्वाधान में सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें इन घाटों पर फैलें कूड़े कचरे को एकत्रित किया तथा कूड़े के उचित निस्तारण हेतु नगर निगम को उपलब्ध कराया गया।
उन्होंने हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र वासियों से यह भी अपील की है की तीर्थ नगरी में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करे तथा कूड़ा कचरा खुले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न फैंके ,नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए कूड़े दानों में ही कूड़ा डालने की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को गन्दगी न करने के लिए जागरूक भी किया गया।
         






Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

Sat Jun 27 , 2026
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध आवासीय एवं व्यवसायिक निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!